फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Despite bad weather, crowds gathered at the Kali Devi temple, with 30,000 paying obeisanc

Patiala News: खराब मौसम में भी काली देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, 30 हजार ने टेका माथा

Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Despite bad weather, crowds gathered at the Kali Devi temple, with 30,000 paying obeisanc
पांचवें नवरात्र पर नए लंगर हॉल में भी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पांचवें नवरात्र पर ऐतिहासिक माता श्री काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खराब मौसम के बावजूद करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने वीरवार को माता के दरबार में माथा टेका। प्रतिकूल मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को कम नहीं कर सका।
सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माल रोड से मंदिर तक उपलब्ध मुफ्त ई-रिक्शा सेवा की सराहना की। इस सुविधा से उन्हें आवागमन में काफी राहत मिली। मंदिर परिसर में नवनिर्मित लंगर हॉल में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने यहां बैठकर लंगर ग्रहण किया और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया। मंदिर की सलाहकार प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष महेश मित्तल, सीए अजय अलीपुरिया, डॉ. राज कुमार गुप्ता और संजय सिंगला ने बताया कि नवरात्र के दौरान माल रोड पर प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक माता की चौकी सजाई जा रही है, जिसमें भजनों से माता रानी का गुणगान होता है।
विज्ञापन

पुनर्निर्माण कार्य
समिति सदस्यों ने पंजाब सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। माता श्री काली देवी मंदिर के पुनर्निर्माण का काम जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर का और विस्तृत व भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed