फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In Rajindra hospital one patient died due to black fungus

राजिंदरा में ब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत, प्राइवेट में एक नए केस की पुष्टि अब तक पटियाला में 30 ब्लैक फंगस के केसों की पुष्ट

Fri, 28 May 2021 07:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
In Rajindra hospital one patient died due to black fungus
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस से शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई। इससे अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। वहीं प्राइवेट में एक नए केस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस के अब तक 19 मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें से आठ उपचाराधीन हैं, जबकि सात की मौत हो गई है और चार को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है। वहीं प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम में कुल 11 ब्लैक फंगस के केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से सात मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि बाकी मरीजों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजिंदरा में 24 घंटे में कोरोना से 18 की मौत
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में पिछले 24 घंटे में कोविड से 18 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 32 नए कोरोना मरीज अस्पताल में दाखिल हुए, लेकिन केवल 12 मरीज ही कोरोना को हराकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो सके। पिछले 24 घंटों में अस्पताल में जिन 18 मरीजों की मौत हुई, उनमें 9 पटियाला जिले के थे, जबकि 9 पंजाब के अन्य जिलों के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed