{"_id":"693d842b56b5c054a50be094","slug":"in-a-hotel-a-man-attacked-and-killed-a-woman-with-a-cutter-the-accused-has-been-arrested-patiala-news-c-74-1-spkl1022-113389-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: होटल में प्रेमी ने कटर से हमला कर की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: होटल में प्रेमी ने कटर से हमला कर की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-प्रेमी और महिला के बीच शादी को लेकर हुई कहासुनी, आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराई गई
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जालंधर बाइपास स्थित होटल इंडो कनेडियन में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है जिसमें महिला रेखा की हत्या उसके प्रेमी अमित निषाद ने की। दोनों की मुलाकात होटल में हुई थी,जहां शादी को लेकर विवाद होने पर महिला ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी पर कटर से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म कर दिया। इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर रेखा का गला दबा दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार रेखा और अमित की काफी समय से दोस्ती थी और दोनों होटल में मिलने के लिए गए थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद रेखा ने अमित से शादी करने के लिए दबाव डाला, लेकिन अमित ने इसे नजरअंदाज किया। गुस्से में आकर रेखा ने उसे चोट पहुँचाई, जिसके बाद अमित ने उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद आरोपी ने होटल के कर्मचारियों से कहा कि वह खाना लेने जा रहा है और कमरे से बाहर निकल गया लेकिन काफी समय तक वापस न आने पर होटल कर्मियों ने दरवाजा खोला और रेखा का शव पाया। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया। डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के ठीक होने के बाद उसे अदालत में पेश करेगी। रेखा के पति से अलग रहने वाली इस महिला के दो बच्चे थे।