फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Hockey India completes 100 years match organised at Ritu Rani Hockey Academy Patiala

हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे: पटियाला की रितु रानी हॉकी अकादमी में हॉकी मैच का आयोजन

Sat, 08 Nov 2025 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 01:16 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन राजपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रयास से हॉकी को एक नई दिशा मिलेगी और युवाओं में हॉकी खेल के बारे में एक अच्छी विचारधारा बनेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट भारत में होते रहने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को पुराने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
Hockey India completes 100 years match organised at Ritu Rani Hockey Academy Patiala
हाॅकी मैच का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पटियाला स्थित एनआईएस पटियाला के हॉकी मैदान पर महिला और पुरुष वर्ग के मैच आयोजित किए गए। 

विज्ञापन


यह आयोजन हॉकी इंडिया और रितु रानी हॉकी अकादमी के संयुक्त सहयोग से किया गया। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन राजपाल सिंह, ओलंपियन अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रभजोत सिंह और एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक श्री वनीत कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। 
विज्ञापन


ये हॉकी मैच पूरे भारत में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक साथ आयोजित किए गए और हॉकी इंडिया का लक्ष्य 500 जिलों में एक साथ 1000 मैच आयोजित करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम इस प्रकार रहे

महिला वर्ग में रितु रानी हॉकी अकादमी ने हमीरगढ़ को 4-2 से हराया और रितु रानी हॉकी अकादमी ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में एनआईएस डिप्लोमा टीम ने रितु रानी हॉकी अकादमी को 6-5 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 


इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन राजपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रयास से हॉकी को एक नई दिशा मिलेगी और युवाओं में हॉकी खेल के बारे में एक अच्छी विचारधारा बनेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट भारत में होते रहने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को पुराने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सके। हॉकी ओलंपियन अर्जुन अवार्डी प्रभजोत सिंह ने कहा कि हॉकी इंडिया को ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए ताकि युवाओं में हॉकी खेल के प्रति उत्साह बना रहे। इस अवसर पर एनएस एनएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक वनीत कुमार ने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय और हॉकी इंडिया द्वारा की गई यह पहल एक सराहनीय कदम है और इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। 

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं और यह एक सराहनीय कदम है और ऐसे टूर्नामेंट विशेष रूप से लड़कियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अपने स्तर पर काम कर रही अकादमियों का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर सदानंद मिश्रा उप निदेशक एनआईएस पटियाला, रितु रानी हॉकी अकादमी के महासचिव हर्ष शर्मा, महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी साइकिलिंग जगदीप सिंह काहलों, महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी हैंडबॉल कुलविंदर सिंह, मैडम पूनम बाला पूर्व मुख्य कोच हॉकी, डॉ. दीदार सिंह, श्री चंद, हरदेव सिंह, संदीप सिंह, प्रिंसिपल डॉ. हरजीत कौर, डॉ. दर्शन सिंह, विनोद शर्मा, ईश्वर माहल, एएसआई तरसेम सिंह, बलविंदर सिंह, शाहिद मिर्जा नवजोत सिंह, डॉ. सुखचैन भुल्लर, गौरव अरोड़ा, जगदीप सिंह, रोबिन सिंह, एडवोकेट रणवीर सिंह, अमरीक सिंह, शिव कुमार सैनी और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, दर्शक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed