{"_id":"6aece10e51e4c3f45e0d19a6","slug":"heat-persists-in-punjab-faridkot-is-the-hottest-at-332-degrees-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13612-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में अभी गर्मी का असर बरकरार, फरीदकोट 33.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में अभी गर्मी का असर बरकरार, फरीदकोट 33.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म
विज्ञापन
सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, 10 व 11 नवंबर को बारिश का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नवंबर का पहला सप्ताह बीतने को है लेकिन पंजाब में दिन के समय गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। वीरवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। फरीदकोट 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 व 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने की संभावना है।
प्रमुख शहरों में भी पारा 30 डिग्री के पार
- पटियाला में अधिकतम तापमान 32.4, बठिंडा में 32.6, लुधियाना में 31.4, अमृतसर में 30 और जालंधर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- न्यूनतम तापमान बठिंडा में 17.3, लुधियाना में 15.4, अमृतसर में 15.2 और पटियाला में 15 डिग्री रहा।
- प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ साहिब में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने से मौसम में बदलाव आ सकता है और लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलने के साथ ठंडक महसूस होगी।