{"_id":"6a899d034f1d7cf7450a9201","slug":"health-minister-arrested-a-smuggler-in-kasiana-patiala-news-c-284-1-ptl1001-12953-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री ने कसियाना में तस्करी का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री ने कसियाना में तस्करी का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ा है। उन्होंने यह कार्रवाई अपने विधानसभा क्षेत्र पटियाला ग्रामीण के गांव कसियाना में की। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर वह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले किया।
डॉ. बलबीर सिंह को गांव में नशे की सप्लाई की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मचारियों को तुरंत गांव भेजा। इसके बाद वह खुद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के साथ नरमी न बरती जाए। कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। पंजाब सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है।
सरकार नशे की लत से पीड़ित लोगों को उपचार और पुनर्वास के अवसर भी दे रही है। मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहते हैं, सरकार उनका इलाज करवाएगी। उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने में हर संभव सहायता मिलेगी। बलबीर सिंह ने लोगों से नशा तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस से साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही पंजाब को नशामुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक जंगजीत सिंह रंधावा भी उपस्थित थे।