{"_id":"589edbc74f1c1b7b37378eee","slug":"guru-ravi-dass-maharaj-birthday-city-chanting-drunk-quit-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवानों को नशों का त्याग करने को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवानों को नशों का त्याग करने को प्रेरित किया
पटियाला
Updated Sat, 11 Feb 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में रविदास नौजवान सभा की ओर से निकाला गया नगर कीर्तन।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर अलीपुर अराइयां की रविदास नौजवान सभा की ओर से श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कराया गया और एक सुंदर नगर कीर्तन सजाया गया।
यह नगर कीर्तन रविदास धर्मशाला अलीपुर अराइयां से शुरू होकर विभिन्न कालोनियों खालसा नगर, घुम्मन नगर, गुरमुख कालोनी, अमन नगर से होते हुए फोकल प्वाइंट बाइपास राजपुरा सरहिंद बाइपास से होते हुआ धर्मशाला में समाप्त हुआ।
कीर्तनी जत्थों की ओर से भगत रविदास जी के गुणगान किए गए और शबद वाणी गाई गई। कीर्तन में गतका मास्टर सवरनजीत सिंह की पार्टी ने गतके के जौहर दिखाए।
कीर्तनी जत्थों की ओर से बाबा मोहन सिंह जी बारन वाले, बाबा भगवंत सिंह जी ढींढसा वाले, बाबा सरूप सिंह जी चंडीगढ़ वालों ने अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि आजकल की नौजवान पीढ़ी को नशों का त्याग करते हुए गुरु के दिखाए रास्ते पर चलकर गुरुओं की सेवा करनी चाहिए।