{"_id":"60ccda938ebc3e58b25f1a11","slug":"groups-of-mahants-clashed-accused-of-assault-on-each-other-patiala-news-pkl4171513150","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंतों के ग्रुप भिड़े, एक दूसरे पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंतों के ग्रुप भिड़े, एक दूसरे पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
वीरवार रात दो महंतों के ग्रुपों में हुए लड़ाई झगड़े के बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहां पर दोनों पक्षों का आरोप प्रत्यारोप जारी हैं, जिस पर पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
अस्पताल में उपचाराधीन सिमरन महंत ने बताया कि वीरवार रात पावर्ती महंत के साथ गाड़ी पर पटियाला की तरफ जा रहे थे, इस दौरान करीब छह गाड़ियों में किन्नर जसलीन, पूनम, कामना, जरीना, बबली, अन्नू, तन्नू के अलावा दिल्ली से कथित तौर पर किराए के लाए गए किन्नर उन्हें घेरकर दादा कालोनी में स्थित बबली महंत के डेरे लेकर गए, जहां उनकी मारपीट करते हुए सिर के बाल नोच डाले। उनके साथ चालक के अलावा और लड़का भी सवार था, जिन्होंने भागकर अपनी बचाई।
आरोप लगाया कि धमकियां देते हुए कहा कि केस वापस लो और पटियाला छोड़कर चले जाओ। उन्होंने आरोप लगाया कि पूनम महंत से पटियाला स्थित डेरे को लेकर विवाद चल रहा है, मारपीट के बाद लाखों की नकदी के अलावा सोने के गहने में भी कथित तौर पर छीन लिए। इस तरह दूसरे पक्ष से संबंधित महंत अमृत, काजल निवासी डेरा बबली दादा चौहान कालोनी निवासी जो सिविल अस्पताल में दाखिल हैं, ने आरोप लगाया कि सिमरन महंत ने करीब एक दर्जन साथियों सहित डेरे पर हमलाकर घायल करने के बाद गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि उनके डेेरे पर कब्जा करना चाहते हैं। बस स्टैंड पुलिस इंचार्ज जविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है और जांच बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो18पीटीएल08 जानकारी देती हुई सिमरन महंत व अन्य महंत।