फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   govt health department face less corona vaccination in Patiala

सेहत विभाग पास मात्र 6000 कोरोना वैक्सीन डोज बची आज ही इस्तेमाल होने की उम्मीद, अब और वैक्सीन मिलने पर ही परसों हो सकेगा टीकाकर

Tue, 11 May 2021 08:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
govt health department face less corona vaccination in Patiala
पटियाला। जिले में सेहत विभाग के पास मात्र 6000 कोरोना वैक्सीन की डोज बची हैं। सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह के मुताबिक इस वैक्सीन के बुधवार को एक ही दिन में इस्तेमाल होने की संभावना है। ऐसे में अब अगर सरकार से और वैक्सीन मिलती है, तो 13 मई को टीकाकरण की मुहिम आगे बढे़गी।
विज्ञापन

पटियाला जिले में कोरोना की रफ्तार तेज है। रोजाना पाजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को भी 615 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 16 की मौत हो गई। ऐसे में कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार पर काबू वैक्सीनेशन है। लेकिन जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की 6000 डोज ही अब शेष बची हैं। सीएमओ डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही 12000 के करीब वैक्सीनेशन की डोज मिली थी, लेकिन अब कोरोना के बढ़ते खतरे के कारण बड़ी गिनती में वैक्सीनेशन लगवाने को लोग आगे आ रहे हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन का खत्म होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से पंजाब को जल्द वैक्सीनेशन की नई खेप मिलने वाली है। उसमें से पटियाला जिले को भी अपना हिस्सा मिलेगा। उम्मीद है कि बुधवार शाम तक वैक्सीनेशन की डोज पटियाला पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed