{"_id":"582440f64f1c1b342fb39ad9","slug":"government-powercom-transco-pensioners-demonstrated-raised-demands-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ पावरकॉम, ट्रांसको के पेंशनरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ पावरकॉम, ट्रांसको के पेंशनरों का प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Nov 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के नेहरू पार्क में मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते पावरकॉम व ट्रांसको के पेंशनर।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्टेट पावर और ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के पेंशनरों ने नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया और धरना दिया। इसमें पेंशनरों को बिजली यूनिटों में रियायत देने, मेडिकल भत्ते में इजाफा करने समेत और कई जायज मांगें उठाई गईं। इनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
पेंशनरों संतोख सिंह बोपाराय, जसमेल सिंह ढींढसा ने कहा कि पिछले काफी समय से पावरकॉम और ट्रांसको के पेंशनर बिजली यूनिटों में रियायत देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
साथ ही मांग है कि मेडिकल भत्ते में वृद्धि करके इसको कम से कम 1500 प्रति महीना किया जाए, महंगाई भत्ते की 23 किस्तों का बकाया जल्द दिया जाए। कैशलेस स्कीम दोबारा चालू किया जाए। वेज फार्मूलेशन कमेटी स्थापित करके पेंशनरों को नुमाइंदगी के स्केल जारी किए जाएं।
विज्ञापन
इसके बाद पेंशनरों ने नेहरू पार्क से रोष मार्च निकाला, जो आर्य समाज से होता हुआ लाहौरी गेट, माल रोड और फिर सेंट्रल लाइब्रेरी के पास जाकर समाप्त हुआ। इस प्रदर्शन व रोष मार्च में राजपुरा, समाना, नाभा, देवीगढ़, सन्नौर, घन्नौ और पटियाला के पेंशनरों ने हिस्सा लिया।