फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government Pansp, employee, rage rally, Patiala

सरकार के खिलाफ पनसप मुलाजिमों की रोष रैली

Wed, 15 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 15 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
 Government Pansp, employee, rage rally, Patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ रोष रैली करते पनसप के मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
पनसप मैनेजमेंट की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मैनेजर दफ्तर के आगे बुधवार को रोष रैली की गई। इसमें पनसप के दिहाड़ीदार कर्मचारी और चौथा दर्जा मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि लंबे समय से आर्थिक शोषण का शिकार बन रहे दिहाड़ीदार मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए। चौथा दर्जा मुलाजिमों को वर्दियां देने समेत और कई मांगें उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


रोष रैली में दि क्लास फोर्थ गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन के लीडर दर्शन सिंह लुबाना ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की अफसरशाही ने सियासी लोगों के साथ मिलीभगत करके 12 हजार करोड़ रुपये का अनाज घोटाला किया है। दिहाड़ीदार कर्मचारियों को पिछले 20 सालों से मामूली तनख्वाहें देकर और उनको रेगुलर न करके उनकी आर्थिक लूट लगातार जारी है। दिहाड़ीदारों को तुरंत रेगुलर किया जाए। उन्होंने कहा कि अफसरशाही ने पनसप की पब्लिक सिस्टम डिस्ट्रिब्यूशन की सभी स्कीमों और दुकान-स्टोर बंद करके गेहूं व धान खरीदना शुरू कर दिया, जिसके जरिये भ्रष्टाचार का बोलबाला हो रहा है। इस भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठता सूचियां बनाने, पीडीसी की तरक्की का बंद किया चैनल खोलने, ठेकेदारों को पनसप से बाहर निकालने, मुलाजिमों को वर्दियां देने, पनसप गोदामों और एग्रीमेंट पर लिए जाने वाले गोदामोें में पीने वाले पानी का प्रबंध करने की मांग की गई। इस मौके पर एलान किया गया कि पनसप दफ्तर चंडीगढ़ में 29 जून को धरना देकर पक्का मोर्चा शुरू किया जा रहा है। रैली में बाबू सिंह, राम लाल रामा, गुरदर्शन सिंह, केसर सिंह, जगतार लाल, कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed