फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government offices, nine officers, 18 employees absent, DC, checking, Sangrur

सरकारी दफ्तरों में नौ अधिकारी, 18 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Fri, 29 Apr 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 29 Apr 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Government offices, nine officers, 18 employees absent, DC, checking, Sangrur
संगरूर के जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में दफ्तरों की चेकिंग दौरान उपस्थिति रजिस्टर को देखते डीसी अर्शदीप सिंह थिंद। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी बाबुओं के लेट आने और अपनी कुर्सी से गायब रहने की आदत छूट नहीं रही। डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद ने शुक्रवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग विभागों के नौ अधिकारी और अठारह कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


डीसी थिंद की चेकिंग दौरान स्वास्थ्य विभाग के आठ, लोक निर्माण विभाग के पांच, जिला टाउन प्लानर के चार, ड्रेनज विभाग के तीन, डेयरी विकास विभाग के दो, फूड सप्लाई विभाग के तीन और भाषा विभाग तथा डीसी दफ्तर का एक-एक कर्मचारी गैर हाजिर पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी थिंद ने इन गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और इनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी चेकिंग जारी रहेगी ताकि अधिकारियों व कर्मचारियों की दफ्तरों में उपस्थिति यकीनी बनाई जाए और अपने कामकाज के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर एडीसी अरविंद कुमार, एसडीेम राजेश धीमान, सहायक कश्निर ईशा सिंगल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed