{"_id":"cad7fbd214159609224ad76beff7f556","slug":"government-grants-to-colleges-continue-infrastructure-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कालेजों को बुनियादी ढांचे के विकास को ग्रांट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कालेजों को बुनियादी ढांचे के विकास को ग्रांट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की ओर से जिले के छह विभिन्न सरकारी कालेजों को बुनियादी ढांचे व अन्य विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ 44 लाख की ग्रांट के चेक प्रदान किए गए। ग्रांट पाने वालों में सरकारी महिंदरा कालेज, बिक्रम कालेज, गर्ल्स कालेज, शारीरिक शिक्षा कालेज, कालेज आफ एजूकेशन, सरकारी रिपुदमन कालेज नाभा शामिल रहे।
इस मौके पर रखड़ा ने कहा कि सरकार ने उच्च शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों, अंगहीन, गरीब परिवारों से संबंधित स्टूडेंट्स के लिए सरकारी कालेजों को बराबर ग्रांट देने का फैसला लिया है और आज इन कालेजों को भी करीब 11 लाख रुपये ग्रांट तहत दिए गए हैं।
इससे पहले भी कालेजों में आधुनिक सुविधाओं के लिए राशि जारी की जा चुकी है। रखड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान तहत यह राशि जारी की गई है। अससे कालेजों में स्मार्ट रूम, नए कमरे, लैबोरेटरी और जरूरत मुताबिक अन्य सामान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
रखड़ा की ओर से महिंदरा कालेज को 46.5 लाख और बिक्रम कालेज, गर्ल्स कालेज, सरकारी शारीरिक शिक्षा कालेज, सरकारी स्टेट कालेज आफ एजूकेशन, सरकारी रिपुदमन कालेज नाभा को करीब 40-40 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस मौके पर उनके साथ मेयर अमरिंदर सिंह बजाज, डीपीआई कालेज टीके गोयल आदि मौजूद रहे।