{"_id":"571cf7284f1c1b44658b4aca","slug":"government-fell-farmers-grain-minister-wheat-purchase-bhattal-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार फेल, कराह रहा किसान: भट्ठल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार फेल, कराह रहा किसान: भट्ठल
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
भवानीगढ़ की अनाज मंडी का दौरा करतीं हुईं बीबी राजिंदर कौर भट्ठल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने रविवार को भवानीगढ़ में अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह बेकार साबित हो रही हैं। इससे किसान कराह रहा है। परेशानियों में घिरा किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उन्होेंने अगला विधानसभा चुनाव लहरागागा सीट से ही लड़ने का दावा किया।
बीबी भट्ठल ने कहा कि गेहूं के खरीद प्रबंध करने में भी बादल सरकार नाकाम साबित हुई है। अदायगी चौबीस घंटे में करने के दावे खोखले साबित हुए है। पिछले चौबीस दिनों से आढ़तियों, किसान और मजदूर अदायगी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि किसान को गेहूं के पैसे ब्याज सहित दिए जाएं। जगमीत सिंह बराड़ को पार्टी से निकालने के फैसले को सही करार देते भट्ठल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी हितों से ऊपर नहीं हो सकता। लौंगोवाल दल का पार्टी में विलय संगरूर और बरनाला जिलों में पार्टी को मजबूत करने में लाभदायक साबित होगा। उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव लहरागागा सीट से ही लड़ने का दावा किया।
पूर्व वित्त मंत्री लाल सिंह ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार की ओर से अनाज के गोदाम में किए करोड़ों के घोटाले के खिलाफ कांग्रेस डटकर विरोध करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, जिलाध्यक्ष माई रूप कौर बागड़ियां, रणजीत सिंह तूर, समरिंदर गर्ग, प्रदीप कुमार, रांझा सिंह, नरिंदर सलदी, महेश कुमार वर्मा, जरनैल सिंह नकटे, सुरजीत सिंह, बलजीत कौर, हाकम सिंह, बिंदर सिंह मौजूद थे।