फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fury March Dderian Sant Ranjit Singh, who, Fatehgarh Sahib

गुरमित प्रचार सेवा दल ने निकाला शांतिमय रोष मार्च

Mon, 30 May 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 30 May 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fury March Dderian Sant Ranjit Singh, who, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में रोष मार्च निकालते हुए परमेश्वर द्वार गुरमित प्रचार सेवा दल की संगत। - फोटो : अमर उजाला
संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले पर 17 मई को लुधियाना में हुए कातिलाना हमले की सीबीआई जांच करवाने की मांग के लिए सोमवार को परमेश्वर द्वार गुरमित प्रचार सेवा दल की ओर रोष मार्च निकाला गया। मार्च दीवान टोडर मल हॉल से डीसी दफ्तर तक निकाला गया। सेवा दल ने राष्ट्रपति के नाम डीसी कमलदीप सिंह संघा को एक मांगपत्र सौंपकर ढडरियांवाले पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की। रोष मार्च की अगुवाई नरिंदर सिंह सेखों, बहादुर सिंह अमलोह, गुरमीत सिंह, बाबा बलविंदर सिंह रौणी, बाबा मनप्रीत सिंह मोहनपुर और बाबा हरबंस सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में संगतों की ओर से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर शांतिमय रोष मार्च किए गए और डीसी को मांगपत्र दिए गए। डीसी संघा ने मांग पत्र लेकर संगत को भरोसा दिया कि वह इसे राष्ट्रपति तक पहुंच देंगे। मार्च की सुरक्षा के लिए डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed