{"_id":"629a3bfad2f4c219dc18bf26","slug":"four-mobiles-recovered-from-patiala-jail-case-filed-against-three-including-two-lockouts-patiala-news-pkl4526092105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला जेल से चार मोबाइल बरामद, दो हवालातियों समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला जेल से चार मोबाइल बरामद, दो हवालातियों समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। जेल में चार मोबाइल और बैटरियां मिलने पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने दो हवालातियों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरबीर सिंह ने बताया कि हवालाती हरविंदर सिंह निवासी धीरू नगर पटियाला की तलाशी करने पर उसके पास से एक मोबाइल मिला। हवालाती कृष्ण कुमार निवासी राम दरबार फेस-दो इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ के पास से मोबाइल और बैटरी मिली। इसके साथ ही डरामा बैरक-नंबर तीन के बाथरूम से एक बैटरी और एक मोबाइल बरामद हुआ।
बता दें कि हाल ही में जेल में बंद अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला के पास से भी मोबाइल बरामद हुआ था। इसके बाद भोला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गुरदासपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। खास बात यह है कि पटियाला जेल में जैमर नहीं लगे हैं, जिस कारण कैदी व हवालाती आराम से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं।