फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   For the greed of money, mother and grandmother sold the minor for Rs 3 lakh and got her married

Patiala News: पैसों के लालच में मां और नानी ने नाबालिग को 3 लाख में बेचा, कराई शादी

Thu, 12 Jun 2025 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
For the greed of money, mother and grandmother sold the minor for Rs 3 lakh and got her married
-पुलिस ने बच्ची को राजस्थान से बरामद कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

-मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज, आरोपी मां और नानी गिरफ्तार
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा ब्लॉक के गांव छन्ना नत्थूवाला में मां व नानी की ओर से पैसों के लालच में 15 साल की नाबालिग बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मां 500-500 रुपये के नोट गिन रही है।
आरोपियों की ओर से बच्ची को बेचने के बाद उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से शादी भी करवा दी गई, जिसके फोटो सामने आए हैं। अब थाना भादसों पुलिस बच्ची की दादी की शिकायत पर मामले में आरोपी मां, नानी समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की को राजस्थान से छुड़ा लिया गया है और मामले में केस दर्ज करके बच्ची की मां किरनजीत कौर और उसकी नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी आरोपियों में जसविंदर कौर उर्फ जश्न, कुलविंदर सिंह, अजैब सिंह सभी निवासी छन्ना नत्थूवाला व एक अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

पीडित 15 साल की बच्ची की दादी चरनजीत कौर की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके छोटे बेटे बलजीत कौर की शादी करीब 16 साल पहले आरोपी किरनजीत कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 साल की पीड़ित सिमरनजीत कौर है। आपसी क्लेश के चलते दोनों पति-पत्नी का साल 2022 में पंचायती तलाक हो गया था। बच्चों को ससुराल में छोड़कर किरनजीत कौर चली गई थी, लेकिन अगस्त 2024 में वह वापस अपने ससुराल आ गई और झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां देकर वहीं रहने लगी थी। इसके बाद किरनजीत कौर ने अपनी मां गुरमीत कौर व अन्य आरोपियों के साथ साजिश रच कर 15 साल की सिमरनजीत कौर को 3 लाख रुपये में राजस्थान बेच दिया। पुलिस के मुताबिक जब बच्ची की दादी को इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत की। डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते जांच की, तो पता चला कि बच्ची को राजस्थान में बेचा गया था और उसकी शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया और अब वह अपने मामा के पास रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनदीप कौर चीमा ने कहा कि बच्ची की मां और नानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में बच्ची की दादी के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 143 (1), 61 (2), 9, 10, 11 बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed