फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fog, road accident pickup car upturned, animal meat, five accused cases, Malerkotla, Sangrur

मटर से लदी पिकअप गाड़ी से पशु मांस मिलने से सनसनी

Fri, 16 Dec 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 16 Dec 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Fog, road accident pickup car upturned, animal meat, five accused cases, Malerkotla, Sangrur
गांव दुगरी के समीप पलटे वाहन के मौके स्थिति का जायजा लेते पुलिस अधिकारी और पशु मांस को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खन्ना रोड पर गांव दुगरी के समीप हरे मटर से लदी एक पिकअप गाड़ी के धुंध के कारण मेन रोड पर पलटने से पशु मांस की तस्करी का पर्दाफाश हो गया। गांव के किसानों ने सड़क पर बिखरे पड़े 30 से अधिक पशु मांस को समेट रहे पिकअप मालिकों को रोकने के लिए शोर मचाया तो वह गाड़ी छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी अमरगढ़ और जोड़ेपुल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और गाड़ी व पशु मांस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है जिनमें मालेरकोटला की जमालपुरा बस्सी का मोहम्मद सलीम उर्फ काका, शहफुर, ताहिर पहलवान, पीरू और अनवर सग्गू हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ स्लाटर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, सभी फरार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार पशु चिकित्सकों डॉ. विकास जैन, डॉ. सलीम, डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. जगदेव सिंह का पोस्टमार्टम बोर्ड भी बनाया है। डॉ. विकास जैन ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि कटे हुए अंग बीफ हैं अथवा नहीं, फिलहाल सैंपल लेकर जालंधर लैब में भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने अंगों को दफनाया 
बजरंग दल और मालेरकोटला के हिंदू संगठनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कटे पशु मांस को जोड़ेपुल में ही धार्मिक मर्यादाओं से दफना दिया। इस मौके पर बजरंग दल के मोहित गर्ग, बिक्रम धामी पहुंचे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed