फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Five members of a gang involved in extortion Arrested

Patiala News: पंजाब में फिरौती मांगने व लूटपाट की वारदातें करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five members of a gang involved in extortion Arrested
दो पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 30 बोर समेत 18 कारतूस बरामद
विज्ञापन

आरोपियों पर कत्ल, लूटपाट व स्नेचिंग के कईं मुकदमे दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में विभिन्न जगहों पर फिरौती मांगने व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 30 बोर समेत 18 कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड हैं। इनके खिलाफ कत्ल, लूटपाट, स्नेचिंग के मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह की ओर से आने वाले दिनों में पटियाला व आसपास के इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिजू निवासी गांव खिलण जिला मानसा, संदीप सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्रीन पार्क कालोनी श्री मुक्तसर साहिब, सुखबीर सिंह उर्फ विशाल सिंह निवासी मोहल्ला बाबा जीवन सिंह धर्मशाला मानसा, हरबंस सिंह उर्फ निकड़ी निवासी डुंमा वाला गुरूद्वारा साहिब मानसा और सुखविंदर सिंह उर्फ बाबी निवासी जवाहरके जिला मानसा के तौर पर हुई है।
एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इन सभी आरोपियों को देवीगढ़-पटियाला रोड पर सन्नौर के गांव बूटा सिंह वाला के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन पिस्टल समेत 18 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से दो आरोपी गुरसेवक सिंह व संदीप सिंह पातड़ां फायरिंग केस में वांटेड थे और इनके पास से बरामद 32 बोर पिस्टल ही उक्त वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब में विभिन्न जगहों पर फिरौती मांगने व लूटपाट की वारदातों में शामिल रहे हैं। अब इस गिरोह की ओर से पटियाला व इसके आसपास के इलाकों में लूटपाट की वारदातें करने की साजिश रची जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सन्नौर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरसेवक सिंह, संदीप सिंह, सुखवीर सिंह व हरबंस सिंह विभिन्न जेलों में बठिंडा, संगरूर व मानसा में रहे हैं। इनकी जेल के अंदर ही आपसी जान-पहचान हुई थी। इसके बाद बाहर आकर इन आरोपियों ने मिल कर गिरोह बना लिया। संदीप सिंह करीब पौने 2 साल नशा तस्करी के केस में विभिन्न जेलों में बंद रहा है। आरोपियों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह पंजाब में विभिन्न जगहों पर फिरौतियों की मांग कर रहे थे। इनकी ओर से की गईं लूटपाट व फिरौती मांगने की वारदातों के बारे में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है। आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिसमें अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed