फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   farmers protest in patiala

सीएम जिले में किसानों के धरने जारी

Tue, 20 Oct 2020 06:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in patiala
भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां), क्रांतिकारी किसान यूनियन मंगलवार को भी धरने पर डटी रहीं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा चाहे कुर्बानी ही क्यों न देनी पड़े। इस दौरान पंजाब सरकार की ओर से खेती कानूनों के विरोध में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की गई।
विज्ञापन

किसान नेता अवतार सिंह कौरजीवाला, मनजीत सिंह न्याल ने कहा कि खेती कानून किसानों और मजदूरों को तबाह कर देंगे। इन तीनों कानूनों से पंजाब का मंडी प्रबंधन पूरी तरह से तहस-नहस हो जाएगा। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की सरकारी खरीद एजेंसियां मंडी से बाहर हो जाएंगी और किसानों को अपनी फसल की बिक्री के लिए कारपोरेट घरानों व बड़े प्राइवेट व्यापारियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान खेती कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन में अब तक जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा देने समेत परिवार के एक सदस्य को पक्का रोजगार देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed