{"_id":"5717438d4f1c1bf6468b4ade","slug":"farmers-problems-warning-congress-movement-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याएं न हल हुई तो आंदोलन: चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याएं न हल हुई तो आंदोलन: चन्नी
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Wed, 20 Apr 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा में विपक्ष को नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने किसानों को मंडियों में पेश आ रही परेशानियों के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया है। चन्नी ने मंडियों में किसानों की समस्याओं को सुलझाने को लेकर सरकार को चेतावनी भी दी है कि पंजाब कांग्रेस राज्य की दाना मंडियों में आंदोलन करेगी।
श्री चमकौर साहिब की दाना मंडी का दौरा करने के बाद चन्नी ने कहा कि किसानों को गेहूं की खरीद के लिए औसतन तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद लंबा समय अदायगी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि इसके लिए पैसा अभी तक नहीं जारी हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बादल प्रत्येक खरीद सीजन के दौरान फेल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य पैसे बनाना है। उन्होंने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के पांच सालों के दौरान खरीद प्रक्रिया में कभी भी परेशानी नहीं आई थी।
उन्होंने हाल ही में बादल के मोदी के पास जाने को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया और कहा कि जब उत्पादन मंडियों में एकत्र होने लगा तो मुख्यमंत्री की नींद अचानक खुली है और उन्होंने केंद्र सरकार सेसंपर्क किया। उन्होंने कहा मोदी सरकार पंजाब के किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। वित्तीय परेशानी के चलते हर रोज पंजाब में तीन किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मूल जरूरत बारदाना का प्रबंध भी करने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा, एक और समस्या उत्पादन की ढुलाई में आ रही है। उन्होंने कहा कि बारदाना का अनुमान उत्पादन के आधार पर लगाया जाता है और थैलों का आर्डर एडवांस में दिया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं के लिए जिम्मेदार अकाली-भाजपा सरकार को सबक सिखाने की अपील की।