फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer, vegetables, pulses, fruits, dairy farming, tubewell connections, Patiala

‘किसान सब्जियों, दालों, फलों की काश्त व डेयरी फार्मिंग को तरजीह दें’

Mon, 09 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 09 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
 Farmer, vegetables, pulses, fruits, dairy farming, tubewell connections, Patiala
पटियाला में समाना हलके के किसानों को ट्यूबवैल के कनेक्शन बांटते डीसी रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
डीसी रामवीर सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि वह अपनी आय में बढ़ोतरी करने के लिए रिवायती फसलों के चक्र से निकलकर सब्जियों, फलों की काश्त और डेयरी फार्मिंग जैसे व्यवसायों को तरजीह दें। यह बात उन्होंने विधानसभा हलका समाना के करीब 217 किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन बांटने के लिए आयोजित समागम में कही।  
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक दशा मजबूत करने के लिए नई तकनीकों को अपनाकर खेती वैज्ञानिकों के सलाह मशवरे के साथ रोजाना आय देने वाली फसलों की काश्त करनी चाहिए। साथ ही डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री और शहद की मक्खियां पालन जैसे सहायक व्यवसायों को भी अपनाने से संकोच नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि किसान कम पानी की जरूरत वाली फसलें बीजें और पानी का संयम के साथ इस्तेमाल करें। उन्होंने किसानों को कहा कि वह अपनी खेती लागतों को कम करने के साथ-साथ रोजमर्रा के खर्चों को भी तर्कसंगत बनाएं। मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण ने किसानों को अपील की कि जिन किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन जारी हुए हैं वह पावरकॉम के दफ्तर से अपने डिमांड नोटिस हासिल करके बनती सिक्योरिटी भरें। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी उन्हें परेशान करता है तो तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed