फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Expensive life-saving six injections stolen in Kovid ward of Rajindara Hospital in Patiala

पटियाला में राजिंदरा अस्पताल के कोविड वार्ड में महंगे जीवन रक्षक छह इंजेक्शन चोरी

Fri, 14 May 2021 06:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Expensive life-saving six injections stolen in Kovid ward of Rajindara Hospital in Patiala
पटियाला। कोरोना काल में जब मरीज जरूरी दवाओं के लिए तरस रहे हैं, ऐसे में सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कोविड केयर वार्ड से महंगे टोसिलिजुमैब नामक छह जीवन रक्षक इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में जांच को अस्पताल ने अपने स्तर पर एक कमेटी भी गठित कर दी है।
विज्ञापन

टोसिलिजुमैब इंजेक्शन काफी महंगे हैं। जानकारी के मुताबिक एक इंजेक्शन की कीमत करीब 38 हजार रुपये है, लेकिन कोरोना काल में इन दिनों बाजार में इस इंजेक्शन की उपलब्धता ही नहीं है। अगर मिल भी रहे हैं, तो कालाबाजारी के चलते मुंह मांगे दामों पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टोसिलिजुमैब इंजेक्शन कोविड के उन गंभीर हालत मरीजों पर इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें सांस की बहुत दिक्कत हो रही है। डाक्टरों के मुताबिक इंजेक्शन लगाने से मरीज को फौरी राहत मिलती है। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने पिछले सप्ताह ही यह इंजेक्शन राजिंदरा अस्पताल भेजे थे, लेकिन अब छह टोसिलिजुमैब इंजेक्शन कोविड केयर वार्ड में रखे फ्रिज से चोरी हो गए हैं। इस संबंधी सरकारी मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. राजन सिंगला ने कहा कि वार्ड में काम करने वाले स्टाफ पर ही संदेह की सुई है, क्योंकि बाहरी व्यक्ति का अंदर प्रवेश वर्जित है। प्रिंसिपल ने कहा कि कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कुछ नया स्टाफ भी रखा है। उनमें से भी कोई चोरी कर सकता है। प्रिंसिपल ने कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर ही पक्के तौर पर कहा जा सकेगा। कोविड केयर वार्ड इंचार्ज सुरभि मलिक ने भी इंजेक्शन चोरी होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजिंदरा में टोसिलिजुमैब का स्टाक खत्म
प्रिंसिपल डा. राजन सिंगला ने कहा कि अब राजिंदरा अस्पताल में टोसिलिजुमैब इंजेक्शनों का स्टाक खत्म हो गया है। सेहत विभाग को करीब 25 इंजेक्शनों की और मांग भेजी है, तब तक टोसिलिजुमैब की जगह इसका कोई वैकल्पिक इंजेक्शन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed