{"_id":"5751b31d4f1c1b7d2810c44d","slug":"electric-employee-hedoffis-performance-demand-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बिजली मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बिजली मुलाजिम
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पावरकाम हेडआफिस के सामने माल रोड पर मांगों को लेकर धरना देते बिजली मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने शुक्रवार को पहले माल रोड पर पावरकाम हेडआफिस के सामने प्रदेश स्तरीय धरना दिया। इसके बाद हेडआफिस के गेट बंद करके रोष प्रदर्शन किया। पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर पंजाब के कोने-कोने से बड़ी गिनती में बिजली मुलाजिम इकट्ठा हुए। बिजली मुलाजिमों ने कड़ी धूप में माल रोड पर पावरकाम हेडआफिस सामने धरना दिया। इस मौके पर संशोधित पे बैंड लागू करने, बेरोजगार लाइनमैनों को नौकरियां देने, सभी वर्गों के मुलाजिमों की तरक्कियां करने समेत और कई जायज मांगें उठाई, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। धरने के कारण माल रोड पर आवाजाही प्रभावित हुई।
शुक्रवार सुबह से ही माल रोड पर पावरकाम हेडआफिस के सामने धरना स्थल पर पंजाब के कोने-कोने से बिजली मुलाजिमों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया था। ज्वाइंट फोरम पंजाब के लीडरों जगतार सिंह उप्पल, सुरिंदर सिंह पहलवान, कर्मचंद भारद्वाज, हरभजन सिंह, बीएस सेखों, कृष्ण देव, हरमेश धीमान आदि ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों के लिए एक दिसंबर 2011 से पे बैंड और ग्रेड लागू किए हुए हैं, लेकिन बिजली कर्मचारियों पर यह संशोधित पे बैंड लागू नहीं किए जा रहे हैं और न ही वर्कचार्ज कर्मचारियों पर ग्रेड पे और संशोधित भत्ते लागू किए जा रहे हैं। बिजली मुलाजिमों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें न मानी गईं, तो पावरकाम मैनेजमेंट और डायरेक्टरों के खिलाफ काले झंडों के साथ 10 जून से रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।