{"_id":"88b25f280c5f84fc216b4c68e018c6f3","slug":"electoral-war-began-which-first-hit-the-winner-sukhbir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी युद्ध शुरू, पहले वार करने वाला ही विजेता : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी युद्ध शुरू, पहले वार करने वाला ही विजेता : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने दावा कि राज्य में आने वाले दिनों में होने जा रहे खडूर साहिब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की जीत तय है। इस चुनाव में हार के परिणाम कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे।
सुखबीर पटियाला में 15 दिसंबर को आयोजित होने जा रही सद्भावना रैली के संबंध में तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को यहां आए हुए थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस प्रकार के हालात कांग्रेस के हैं और जैसे होने जा रहे हैं, वे स्पष्ट करते हैं कि 2017 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस को मुंह लगाने वाली नहीं है।
पटियाला-संगरूर रोड स्थित एविएशन क्लब परिसर में आयोजित होने वाली रैली से पहले पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब व संगरूर के शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख पदाधिकारयों की बैठक को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि पंजाब में चुनावी युद्ध शुरू हो चुका है और पहले वार करने वाला ही विजेता बनता है।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने पहले बठिंडा में सद्भावना रैली की तो लगा कि इससे बड़ी रैली नहीं हो सकती, लेकिन मोगा की रैली ने बठिंडा का रिकार्ड तोड़ा, जबकि गुरदासपुर जिले के मात्र छह विधान सभा क्षेत्र की रैली ने इन दोनों का पीछे छोड़ दिया।
इसके बाद आयोजित हुई दोआबा की नकोदर रैली ने सारे रिकार्ड तोड़े हैं। अब पटियाला में 15 दिसंबर को होने जा रही सद्भावना रैली अब तक सबसे बड़ी रैली साबित होगी।
साथ ही उन्होंने हर अकाली कार्यकर्ता से परिवार सहित रैली में भाग लेेने का आह्वान करते हुए कहा कि डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र में हर जगह पर पार्टी का कार्यकर्ता होना चाहिए, हर गांव से बस व कारें रैली स्थल पर आनी चाहिए।
सुखबीर ने कहा कि तीसरा कार्यकाल मिला तो ग्रामीण ढ़ांचागत सुविधाओं व सड़क नेटवर्क को पूरी तरह शहरी स्तर का बना दिया जाएगा।