फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   EC, the Flying Squad team raids in Dharamsala, 108 bicycles recovered, Sunam, Sangrur

फ्लाइंग स्कवायड टीम ने धर्मशाला में छापामारी कर बरामद की साइकिल, जाने कहां

Wed, 11 Jan 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 11 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
EC, the Flying Squad team raids in Dharamsala, 108 bicycles recovered, Sunam, Sangrur
सुनाम में धर्मशाला परिसर से साइकिल बरामद करते फ्लाइंग स्कवायड की टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने एक शिकायत के आधार पर अग्रवाल धर्मशाला में छापामारी करके कोहेनूर कंपनी के एक सौ आठ साइकिल जब्त किए हैं। दविंदर सिंह तथा एएसआई हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने धर्मशाला परिसर के कमरे के भीतर रखे उक्त साइकिल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से ये साइकिल, सत्ताधारी पक्ष द्वारा मजदूरों को बांटने की तैयारी थी। कायदे के मुताबिक साइकिल जून व जुलाई में बंटने चाहिए थे। मौके पर ही मामले की शिकायत करने वाले किरती जत्थेबंदी के प्रतिनिधि अवतार सिंह तारी, सुखपाल सिंह, मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम राजदीप सिंह बराड़ से की। एसडीएम ने फ्लाइंग स्कवायड की टीम भेजी और मौके से धर्मशाला के कमरे में रखे साइकिल जब्त कर लिए हैं। एसडीएम बराड़ ने बताया कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ एसएचओ राहुल कौशिक ने कहा कि इलेक्शन फ्लाइंग स्कवायड की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed