{"_id":"678521d763eaf3c07c093915","slug":"due-to-sunshine-in-punjab-mercury-rose-by-33-degrees-but-the-weather-will-deteriorate-again-tomorrow-patiala-news-c-284-1-ptl1001-6783-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में धूप खिलने से 3.3 डिग्री चढ़ा पारा, लेकिन कल फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में धूप खिलने से 3.3 डिग्री चढ़ा पारा, लेकिन कल फिर बिगड़ेगा मौसम
विज्ञापन
-तेज हवा के साथ पंजाब में कुछ जगहों पर होगी बारिश
-पंजाब में रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सोमवार को धूप खिलने से तापमान में 3.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन बुधवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। पंजाब में दो दिन तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। इस दौरान घनी धुंध का प्रकोप भी रहेगा। विभाग के मुताबिक बारिश से तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक 23.8 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया, वहीं अमृतसर का 19.0, लुधियाना का 20.5, पटियाला का 21.5 डिग्री, पठानकोट का 21.0, बठिंडा का 20.5 डिग्री, बरनाला का 18.9 डिग्री, फरीदकोट का 22.1 डिग्री, जालंधर का 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.7 डिग्री का पारा अमृतसर व पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना का न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री, पटियाला का 7.6 डिग्री, बठिंडा का 6.8 डिग्री, फरीदकोट का 7.2 डिग्री, फाजिल्का का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।