फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Drone technology will be used to protect crops from pests: Nabha

फसलों को कीटों से बचाने के लिए होगा ड्रोन तकनीक इस्तेमाल : नाभा

Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drone technology will be used to protect crops from pests: Nabha
राजपुरा। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में ड्रोन के जरिए कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए सैटेलाइट इमेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। चितकारा यूनिवर्सिटी के सहयोग से यूथ पार्टिसिपेशन फाउंडेशन के तहत रणदीप सिंह नाभा वीरवार को विद्यार्थियों के आमने-सामने के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रश्नों के उत्तर में कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत राज्य को क्षेत्र के अनुसार आधुनिक और विविध खेती के लिए चार जोन में बांटा जाएगा। विदेशों, खासकर इस्राइल की मदद से खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। देश के भूमि क्षेत्र का 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य के रूप में भारत के खाद्यानों में 35 प्रतिशत का योगदान देता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लेने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका स्वागत किया गया है, लेकिन ये कानून गलत लागू हुए थे।
युवाओं से की राजनीति में आने की अपील
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौतम खेड़ा ने युवाओं से राजनीति में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में जनता और सरकार के बीच सेतु का काम कर रही है। नाभा ने पत्रकारों से कहा कि वह पंजाब सरकार चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य के किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। वर्तमान सरकार के पास बहुत कम समय बचा होने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डॉ. मधु चितकारा, कुलपति अर्चना मंत्री, रजिस्ट्रार डॉ. एससी शर्मा, एसडीएम डॉ. संजीव कुमार और डीएसपी जसविंदर सिंह तिवाना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed