फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dr. Jodh Singh, who translated Sri Guru Granth Sahib into Hindi, passed away

पटियाला : श्री गुरु ग्रंथ साहिब का हिंदी में अनुवाद करने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. जोध सिंह का निधन, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने शोक व्यक्त किया

Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jodh Singh, who translated Sri Guru Granth Sahib into Hindi, passed away
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर एवं सिख विश्वकोष के मुख्य संपादक, प्रोफेसर ऑफ सिखइज्म डॉ. जोध सिंह (70) का रविवार को पटियाला में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी व बेटा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डॉ. जोध सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते इसे सिख साहित्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। कैप्टन ने कहा कि डॉ. जोध सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना करते कहा कि वाहेगुरु बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन

डॉ. जोध सिंह ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से दर्शन शास्त्र व अंग्रेजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी के सिख विश्वकोष विभाग में बतौर प्रोफेसर नियुक्त हुए। उन्होंने सिख चिंतन, दर्शन व गुरबाणी पर विस्तारपूर्वक काम किया। उनके द्वारा किए महत्वपूर्ण कार्यों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का हिंदी में अनुवाद और वारां भाई गुरदास जी का अंग्रेजी में अनुवाद शामिल है, जिसे सभी हमेशा याद रखेंगे। डा. जोध सिंह ने दशम ग्रंथ की वाणियों पर महत्वपूर्ण काम किए। साथ ही उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर अखिल भारतीय पंजाबी कान्फ्रेंस को सफलतापूर्वक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed