फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DGP Suresh Arora, law and order and the investigation, police in the state's new recruit, Patiala

फोरेंसिक और कानूनी माहिर सबडिवीजन स्तर पर होंगे तैनात: डीजीपी

Tue, 18 Oct 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 18 Oct 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
DGP Suresh Arora, law and order and the investigation, police in the state's new recruit, Patiala
प‌टियाला में पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन के बैच लगाते डीजीपी सुरेश अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस में फोरेंसिक माहिर और कानूनी माहिर सबडिवीजन स्तर पर तैनात किए जाएंगे। इस संबंधी प्रपोजल बनाए गए हैं जिसे जल्द ही अमली रूप दे दिया जाएगा। साथ ही लॉ एंड ऑर्डर और तफ्तीश के काम को अलग-अलग करने के लिए करीब छह हजार नए ओहदे कायम किए जा रहे हैं। इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर और एसआई के ओहदे शामिल हैं। वह पटियाला फेरी के दौरान पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डीजीपी ने पिछले समय के दौरान सनसनीखेज अपराधों को ट्रेस करने वाले 20 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी कमोडेशन डिस्क, 9 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नतियां, 17 पुलिस कर्मचारियों को छह लाख के नगद पुरस्कार और 21 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दर्जा पहला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान, आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह उमरानंगल, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डीजीपी की ओर से एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क, उप कप्तान पुलिस इंवेस्टीगेशन दविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह उप कप्तान पुलिस नाभा, इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह समेत 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को खुद डिस्क लगाई गई। इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ पटियाला को रेगुलर इंस्पेक्टर पदोन्नत करके रैंक लगाया गया और एक लाख का नगद पुरस्कार का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी टीम के आठ अन्य पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नितयां देकर रैंक लगाए गए। इंस्पेक्टर धर्मदेव को एक लाख का चेक, एएसआई गुरमीत सिंह को 50 हजार का चेक और 14 अन्य कर्मचारियों को 15-15 और 10-10 हजार के चेक दिए गए। यह नगद इनामी राशि पंजाब पुलिस को खूंखार गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा की गिरफ्तारी के लिए दी गई। 


 डीजीपी ने हाजिर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तकलीफें भी सुनीं और 90 फीसदी का मौके पर ही निपटारा किया। डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ में कर्मचारियों की एक जनरल मैस स्थापित करने के लिए फंड जारी किया गया है। इससे दूर-दूर के जिलों से आने वाले पुलिस कर्मचारियों को चंडीगढ़ में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed