फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Deshbgt University Youth Festival, Deshbgt University won the overall trophy, Mandi Gobindgarh

देशभगत यूनिवर्सिटी को यूथ फेस्टिवल ओवरऑल ट्राफी

Sat, 29 Oct 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
 Deshbgt University Youth Festival, Deshbgt University won the overall trophy, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ की देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्टिवल भंगड़ा पेश करते पंजाबी गभरू। - फोटो : अमर उजाला
देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्टिवल डी.बज-2016 शानदार तरीके से संपन्न हुआ। विदाई समागम की अध्यक्षता इंजी. संदीप सिंह (वाइस प्रेसीडेंट) द्वारा की गई।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ. जोरा सिंह और प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर ने बताया कि इस फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया और अपनी नवीन योजनाओं व विचारों को सांझा किया। इस दौरान ओवरऑल ट्राफी देश भगत यूनिवर्सिटी के नाम रही।
विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन के कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक निंजा और गायिका निमृत खैहरा की पेशकारी रहा। इसके साथ ही युवा गायक परम कंग के गीतों और हास्य कलाकार उमंग शर्मा की प्रस्तुति को भी बेहद पसंद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस चांसलर डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों के बाद भंगड़ा में कोरडिया कॉलेज, संघोल (प्रथम), देश भगत यूनिवर्सिटी (द्वितीय) गिद्दा में कांटीनेंटल कॉलेज जलवेडा (प्रथम), देश भगत यूनिवर्सिटी (द्वितीय), लाइट वोकल में देश भगत यूनिवर्सिटी (प्रथम), भाई गुरदास कॉलेज संगरूर (द्वितीय), क्लासिकल डांस में मोदी कॉलेज पटियाला प्रथम, वेस्टर्न डांस में गुलजार कॉलेज खन्ना (प्रथम), वन एक्ट प्ले में एशियन कॉलेज पटियाला (प्रथम), लोक गीत मुकाबले में जीपीसी गोबिंदगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया।


इस दौरान होबी धालीवाल, प्रसिद्ध अदाकार एवं रंगकर्मी राजविंदर सिंह समराला, प्रो. कुलदीप सिंह, बलराम शर्मा, गुरप्रीत औजला और गगनदीप कौर मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed