फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   dependents of the deceased personnel of Powercom climbed the tank

अब पावरकॉम के मृतक कर्मियों के आश्रित टंकी पर चढ़े

Thu, 15 Apr 2021 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
dependents of the deceased personnel of Powercom climbed the tank
पटियाला में वीरवार को सरकारी आयुर्वेदिक कालेज की टंकी पर चढ़े पावरकाम के मृतक कर्मियों के वारिस? - फोटो : PATIALA
अभी बेरोजगार ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक पटियाला में मोबाइल टावर से नीचे नहीं उतरे थे कि इसी बीच वीरवार को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) के मृतक कर्मचारियों के आश्रित भी नौकरी की मांग को लेकर सरकारी आयुर्वेदिक कालेज की पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस मौके आश्रितों ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द सरकार ने उन्हें नौकरियां नहीं दीं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साफ किया कि मांगें पूरी होने के बाद ही वह सभी टंकी से नीचे उतरेंगे। गौरतलब है कि आयुर्वेदिक कालेज सीएम के मोती महल से कुछ दूरी पर ही है।
विज्ञापन

उधर, इनके साथियों ने पावरकॉम के हेडआफिस के आगे भी धरना दिया। इस मौके पर आश्रितों ने कहा कि पंजाब सरकार और पावरकाम मैनेजमेंट की ओर से मृतक कर्मचारियों के आश्रितों से उनका हक छीना जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट ने उन्हें भरोसा दिया था कि जल्द ही सभी को नौकरियां दे दी जाएंगी, लेकिन यह वादा मात्र औपचारिकता साबित हुआ। उन्होंने कहा कि 2010 से नौकरी देने पर लगी रोक पावरकॉम की ओर से हटा दी गई है और बहुत सारे कर्मचारियों को नौकरियां देनी शुरू भी कर दी गई हैं। जबकि काफी केस पेंडिंग हैं। खास तौर से मृतक कर्मचारियों के वारिसों साथ अन्याय किया जा रहा है। सरकार व मैनेजमेंट की ओर से लगातार आश्रितों को नौकरियां देने में टाल-मटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर मोबाइल टावर पर चढ़े बेरोजगार अध्यापकों का हाल-चाल जानने के लिए वीरवार को सन्नौर से अकाली विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा पहुंचे। इस मौके उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार के आगे बेरोजगार अध्यापकों की मांगों को मजबूती साथ रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed