फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   demand for da arrear, punjab state employee dal, protest, patiala

संगत दर्शनों में बांटने को हैं करोड़ों, मुलाजिमों की नहीं दे रहे डीए की किश्तें

Fri, 22 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 22 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
demand for da arrear, punjab state employee dal, protest, patiala
पटियाला में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ बैठक करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
सरकार के खिलाफ पंजाब स्टेट कर्मचारी दल के बैनर तले बड़ी गिनती में मुलाजिमों ने बैठक की।
विज्ञापन


इसमेें मुलाजिमों के डीए की किश्तों का बनता बकाया जल्द अदा करने की मांग की गई। साथ ही 27 जुलाई को फरीदकोट में डीसी दफ्तर के सामने दिए जा रहे रोष धरने में मुलाजिमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

दल के प्रदेश प्रधान हरी सिंह टोहड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मुलाजिमों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने डीए की किश्तों का बनता बकाया तीन किश्तों में देने का फैसला किया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ तो सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल संगत दर्शन करके करोड़ों रुपये की ग्रांट बांट रहे हैं, दूसरी तरफ मुलाजिमोंके डीए का बकाया देने को पैसे नहीं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह रोपड़ में डीसी कांप्लेक्स के आगे धरना दिया गया था, उसमें सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया गया था। इसी कड़ी में तीन अगस्त को फतेहगढ़ साहिब, 10 अगस्त को संगरूर और 17 अगस्त को श्री मुक्तसर साहिब में धरने दिए जाएंगे। बाकी के जिलों में भी धरने देने संबंधी जल्द फैसला होगा। फिर भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगें न मानीं, तो प्रदेश स्तर का आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुलबीर सिंह सैदखेड़ी, सतपाल सिंह, सुरिंदर सिंह, नरेश, जगदीश सिंह चीमा, कीमत राज वर्मा, बलदेव सिंह विर्क, रोशन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed