{"_id":"ae88819f99418f3feb9d8971864fabbe","slug":"delhi-puna-university-win-the-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और पुणे यूनिवर्सिटियों ने जीते मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और पुणे यूनिवर्सिटियों ने जीते मैच
अमर उजाला पटियाला
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से आयोजित यूनिवर्सिटी कर्मचारियों का 11वां आल इंडिया वाइस चांसलर्र्स क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2013-14 सोमवार से यूनिवर्सिटी के माडल स्कूल कैंपस में शुरू हो गया। अाज ख्ाेला गया पहला मैच दिल्ली अाैैर दूसरा मैच पुण्ाे यूनिवर्सिटी की टीम ने जीता
इस मौके पर यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक मामले के डॉ. परमजीत सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही है। वैसे भी खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं।
आज हुए दो मैच में पहला मैच मुंबई व दिल्ली यूनिवर्सिटियों के कर्मचारियों के बीच हुआ। इस मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत हासिल की। मुंबई यूनिवर्सिटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने यह लक्ष्य 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी दिनेश को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच पुणे यूनिवर्सिटी व हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बीच हुआ, इस मैच को पुणे यूनिवर्सिटी ने जीत लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार शर्मा डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने कहा कि अगले साल से क्रिकेट कप टूर्नामेंट की तर्ज पर एथलेटिक मीट भी आयोजित की जाया करेगी। इस मौके पर गतका व भांगड़ा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी स्कूल की प्रिंसीपल एसके निर्मल गोयल, गुरलाल सिंह, जसबीर सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।