फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Decision of Panchayat of village Chahal in Patiala migrant labourers should leave village soon

जल्द गांव खाली कर दो: पंजाब में ग्राम पंचायत का तुगलकी फरमान... प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए प्रस्ताव पास

Wed, 02 Apr 2025 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 07:17 PM IST
सार

जल्द गांव खाली कर दो... पंजाब के पटियाला में एक ग्राम पंचायत ने प्रवासी मजदूरों को गांव से निकालने के लिए तुगलकी फरमान निकाला है। पंचयात ने इसको लेकर प्रस्ताव भी पास कर दिया है। 

विज्ञापन
Decision of Panchayat of village Chahal in Patiala migrant labourers should leave village soon
गांव - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पटियाला में एक ग्राम पंचायत ने दूसरे राज्यों के मजदूर तबके के लोगों को गांव से निकालने का तुगलकी फरमान निकाला है। मजदूरों को गांव से निकालने के फरमान को लेकर पटियाला के ब्लॉक भादसों के गांव चहल की पंचायत ने प्रस्ताव भी पास किया है। पंचायत के इस अनूठे फरमान में सभी प्रवासी मजदूरों को जल्द गांव खाली करने को कहा है। इस फैसले से गांव के लोगों में चर्चा का मौहाल बना हुआ है और मजदूरों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पंचायत के इस फैसले के खिलाफ गांव के कुछ लोग खड़े हो गए हैं और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को भी कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने माहौल शांत करने के लिए प्रवासी मजदूरों का विरोध कर रहे गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। संबंधित थाना भादसों के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि गांव में किराये के कमरों में रह रहे प्रवासी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पंचायत पर दबाव बनाया जा रहा था। फिलहाल मामला शांत है और दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में कल चक्का जाम: पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसों के थम जाएंगे पहिए... यात्रियों की बढ़ी टेंशन 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव चहल के लोगों के मुताबिक गांव के साथ लगती फैक्टरी में करीब 7000 प्रवासी मजदूर काम कर रहे हैं। यह मजदूर गांव में किराये पर कमरे लेकर रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मजदूर नशा करके आए दिन हुल्लड़बाजी करते हैं। गांव में पंचायत बनने से पहले ही कहा गया था कि पंचायत को तभी बनवाएंगे, अगर गांव से प्रवासी मजदूर निकाले जाएंगे। 


यह भी पढ़ें: Jalandhar: प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम काैर का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

इसी के चलते अब पंचायत ने प्रस्ताव पास करके प्रवासी मजदूरों को गांव खाली करने का फरमान सुनाया है। जबकि इन मजदूरों को किराये पर रखने वाले गांव के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को लेकर गांव में दो गुट बनने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रवासी मजदूरों के हक में आए लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी है। 

यह भी पढ़ें: लव का द एंड: मानसा में महिला मित्र से परेशान एनआरआई ने दी जान, पटियाला में ईंट मार-मार कर लिव इन पार्टनर का मर्डर

थाना भादसों के इंचार्ज के मुताबिक पुलिस के पास गांव के कुछ लोगों की ओर से शिकायत की गई थी कि प्रवासी मजदूरों को बाहर न निकाला जाए। इस मसले को लेकर जो पांच लोग ज्यादा हो-हल्ला कर रहे थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल गांव में माहौल शांत है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Dunky Route: युवाओं को अमेरिका भेजने वालों की तलाश में एनआईए की रेड, गिरफ्तार एजेंट तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed