फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NRI kill himself after upset with his female friend in Mansa live in partner murder in Patiala

लव का द एंड: मानसा में महिला मित्र से परेशान NRI ने दी जान, पटियाला में ईंट मार-मार कर लिव इन पार्टनर का मर्डर

Wed, 02 Apr 2025 04:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/मानसा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 04:12 PM IST
सार

पंजाब के मानसा में एक एनआरआई युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसकी महिला मित्र उसे परेशान कर रही थी। वहीं पटियाला में लिव इन में रहने वाले व्यक्ति ने महिला की ईंट से कई वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन
NRI kill himself after upset with his female friend in Mansa live in partner murder in Patiala
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनकी शुरुआत प्यार से हुई और हत्या के बाद खत्म हुई। पहली घटना मानसा की है और दूसरी पटियाला में हुई है। मानसा में महिला मित्र से परेशान एनआरआई ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं पटियाला में एक व्यक्ति ने लिव इन पार्टनर को ईंट मार मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

  
मानसा में एक एनआरआई युवक ने महिला मित्र से परेशान होकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि एक महिला एनआरआई युवक से रुपये ऐंठने का दवाब बना रही थी। इसी दवाब के चलते युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मल्ल सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह (31) के तौर पर हुई है। युवक की शादी नहीं हुई थी और परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता हरभजन सिंह की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

गांव मल्ल सिंह वाला निवासी हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह (31) पिछले आठ साल से दुबई में रह रहा था। गुरप्रीत सिंह की गांव गामीवाला की रहने वाली एक महिला के साथ दोस्ती थी। गुरप्रीत सिंह कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था। उक्त महिला उससे पैसों की डिमांड कर रही थी। पैसों के लिए गुरप्रीत पर दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हरभजन सिंह ने बताया कि वह बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। उसकी शादी को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। बोहा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोहा थाने के एएसआई सुखमंदर सिंह का कहना है कि मृतक के पिता हरभजन सिंह के बयान आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लिव इन में रहने वाली महिला के सिर में ईंट मारकर कत्ल
इधर पटियाला के समाना के वडैचां पती मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक 35 साल की महिला की उसके साथ रहने वाले व्यक्ति हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर में ईंट से कई वार कर कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था और मामूली झगड़े के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान निशा के तौर पर हुई है। थाना सिटी समाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी पवन कुमार के बयान के आधार पर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

पड़ोसियों को बताया था पति-पत्नी
पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक कुमार व निशा दोनों करीब पांच दिन पहले ही समाना के वडैचां पती इलाके में किराये पर रहने के लिए आए थे। दोनों ने पड़ोसियों के सामने खुद को पति-पत्नी बताया था। अशोक कुमार शराब पीने का आदी था और अक्सर इस बात पर दोनों में लड़ाई होती थी। सोमवार रात को भी दोनों में लड़ाई हुई। इसके बाद अशोक ने नशे की हालत में निशा के सिर में ईंट मार-मार कर उसका कत्ल कर दिया। आरोपी अशोक कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है जबकि निशा गुजरात की है। दोनों पहले से ही विवाहित थे, लेकिन अब पिछले करीब चार सालों से लिव इन रिलेशनशिप में एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed