{"_id":"60fc147e8ebc3e58327697db","slug":"dead-body-of-another-minor-found-patiala-news-pkl4211484130","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा : दो बहनों के लापता होने का मामला.. दूसरी नाबालिग की बाजू कटी लाश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा : दो बहनों के लापता होने का मामला.. दूसरी नाबालिग की बाजू कटी लाश बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा। 18 जुलाई की देर शाम रिश्तेदार से मिलने के बाद अचानक लापता दो नाबालिग मौसेरी बहनों में से दूसरी लड़की की बाजू कटी लाश भी गांव डलेमाजरा हरियाणा से गुजरने वाली नरवाणा भाखड़ा नहर से बरामद होने से हड़कंप मच गया। एक का शव शुक्रवार को मिला था। दोनों नाबालिग मौसेरी बहनों के शव नहर से मिलने पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दोनों लड़कियां नरवाणा भाखड़ा नहर कैसे पहुंची? पुलिस का कहना कि दोनों की मौत हत्या है अथवा आत्महत्या, इस संबंधी पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। इतना ही नहीं परिजनों के दोनों नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ 20 जुलाई को मामला भी दर्ज कर लिया था।
पुलिस के रैन बसेरा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक स्कूल में प्लस वन में पढ़ रही थी। 17 जुलाई को उसके पास देहरादून निवासी उसकी बहन की 15 वर्षीय बेटी रहने आई थी। 18 जुलाई को दोनों मौसेरी बहनें अपने मामा को मिलने गई थी, परंतु देर शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान से सामान लेने की बात बोलकर वहां से आ गईं, लेकिन घर नहीं पहुंची बल्कि अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने दोनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर दो आरोपियों पर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने की आशंका के आरोप में 20 जुलाई को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बताया जाता है कि 21 जुलाई को उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की का शव गांव मंडौली की पुली के करीब नरवाणा भाखड़ा नहर से बरामद हुआ, उसके बाद दूसरी नाबालिग के शव की तलाश की जा रही थी। शनिवार उस समय दूसरी लड़की के जिंदा होने की उम्मीद समाप्त हो गई जब गांव डल्लेमाजरा हरियाणा से गुजरने वाली नरवाणा भाखड़ा नहर से उसका बाजू कटा शव बरामद हुआ। दोनों मौसेरी बहनों की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं कि 18 जुलाई को रिश्तेदार के घर से निकलने के बाद नहर के पास कैसी पहुंची? क्या दोनों को किसी साजिश के तहत नरवाणा भाखड़ा नहर के पास ले जाया गया? दोनों की मौत हत्या है अथवा आत्महत्या है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। जानकारों का कहना है जिस जगह दूसरी नाबालिग का शव बरामद हुआ है वहीं पर दोनों बाजुओं को लावारिस कुत्तों ने काट खाया होगा।
विज्ञापन
इस संबंधी जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों की मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मिल पाएगी।