फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Young Man Murdered in Patiala

पटियाला में वारदात: विदेश जाने की तैयारी में था युवक, कार-मोबाइल के लिए साथियों ने जहर खिलाकर मार डाला 

Thu, 21 Oct 2021 06:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:56 PM IST
सार

थाना इंचार्ज नेहा अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल मामला कार और मोबाइल लूट को लेकर किए कत्ल का लग रहा है। बाकी पक्के तौर पर जांच के बाद साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
Young Man Murdered in Patiala
मृतक अरजनवीर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विदेश जाने की तैयारी में लगे पटियाला के युवक का उसी के जान पहचान के दो युवकों ने जहरीली चीज खिलाकर कत्ल कर दिया। थाना पसियाना पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को काबू करके पुलिस ने उससे लूटी कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू: पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता 
विज्ञापन


कर्मजीत सिंह निवासी चांदनी चौक पटियाला ने पुलिस को बयान दिया कि संत नगर में रहने वाली उसकी बहन गुरजीत कौर बीमार थी। वह बहन का हाल-चाल जानने के लिए 18 अक्तूबर को उसके घर गया था। वहां उसका भांजा अरजनवीर सिंह (35) भी मौजूद था। अरजनवीर सिंह के पिता जसबीर सिंह और भाई न्यूयार्क में हैं और वह भी जल्द ही उनके पास न्यूयार्क जाने की तैयारी में था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके भांजे के जान-पहचान का एक युवक मनीश कुमार निवासी बडूंगर एक अज्ञात युवक के साथ वहां आया। इसके बाद वह दोनों उसके भांजे को उसी की इनोवा कार में लेकर घर से चले गए। रात को अरजनवीर सिंह काफी देर तक वापस नहीं आया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अगले दिन गांव लंगडोई के नजदीक ड्रेन के पास अरजनवीर सिंह की लाश बरामद की गई। थाना इंचार्ज नेहा अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल मामला कार और मोबाइल लूट को लेकर किए कत्ल का लग रहा है। बाकी पक्के तौर पर जांच के बाद साफ हो पाएगा। आरोपियों ने अरजनवीर सिंह को कोई जहरीली चीज खिलाकर उसका कत्ल किया है। आरोपी मुनीश को पुलिस ने वारदात के बाद गिरफ्तार करके उससे मृतक अरजनवीर सिंह की इनोवा कार बरामद कर ली है। लेकिन अभी मृतक का महंगा स्मार्ट फोन बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed