{"_id":"58f3400b4f1c1b1b744706c8","slug":"wheat-harvest-cut-from-theft-cut-eight-acres-filed-three-cases-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से गेहूं की फसल काट ले गए, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से गेहूं की फसल काट ले गए, तीन पर केस दर्ज
संगरूर
Updated Sun, 16 Apr 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
wheat
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की आठ एकड़ गेंहू की फसल चोरी से काटने के आरोप में पुलिस ने जमीन मालिक और कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुरा ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और पीड़ित किसान के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
छाजली के किसान जसवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सुनाम निवासी पप्पू से जमीन ठेके पर ली थी। जमीन मालिक को उसेे नब्बे हजार रुपये देने थे। इसके एवज में उसने खाली चेक व परनोट दिया था। लेकिन जमीन मालिक ने रात को अपने साथी और कंबाइन चालक के साथ खेत से आठ एकड़ गेहूं की फसल चोरी से काटकर ले गए।
इसकी जानकारी उसे सुबह खेत पहुंचकर पड़ोसी किसानों ने दी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर पप्पू, सुमित कुमार और कंबाइन चालक गुरमेल सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ गुरप्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ भाकियू एकता सिद्धूपुरा के आगू रण सिंह, गोबिंद सिंह बैरोके, गुरमीत सिंह, धन्ना सिंह, जीवन सिंह व महिंदर सिंह आदि ने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए, नहीं तो जत्थेबंदी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसान नेताओं ने कहा कि पीड़ित किसान जसवीर सिंह को गेंहू के पैसे वापस दिलाए जाएं।