फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three youths of Panchkula died in a road accident in Rajpura

राजपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंचकूला के तीन युवकों की मौत से मातम, एक अन्य चंडीगढ़ में भर्ती

Sun, 17 Oct 2021 06:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 06:42 PM IST
सार

पंजाब के राजपुरा में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत से हरियाणा के पंचकूला में मातम पसर गया। तीनों मृतक पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं घायल एक अन्य युवक चंडीगढ़ का रहने वाला है। जिसका जीएमसीएच-32 में इलाच चल रहा है। सभी पटियाला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से माथा टेक कर लौट रहे थे।  

विज्ञापन
Three youths of Panchkula died in a road accident in Rajpura
हादसे में उड़े कार के परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुरा-चंडीगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार अल सुबह चार बजे हुआ। राजपुरा के अस्पताल में शवों को रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य राजपुरा सिविल अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक पंचकूला-चंडीगढ़ निवासी चार दोस्त कार पर शनिवार रात पटियाला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान पर माथा टेककर रविवार सुबह वापस पंचकूला आ रहे थे। तभी गांव आलमपुर के पास उनकी कार, ट्रक से टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। 
विज्ञापन


कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों युवक पंचकूला के रहने वाले थे। दो मृतक सेक्टर-9 और तीसरा सेक्टर-20 में रहता था। वहीं, कार सवार चौथा युवक चंडीगढ़ का रहने वाला था। पंचकूला सेक्टर-9 निवासी आकर्षित गोयल, यश मित्तल और सेक्टर-20 निवासी ईशान कालड़ा की मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ के घायल हुनरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान दो युवकों आकर्षित और यश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो घायलों ईशान कालड़ा व हुनरपाल को राजपुरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इलाज के दौरान तीसरे युवक ईशान कालड़ा ने भी दम तोड़ दिया। तीनों की आयु करीब 20-22 वर्ष है। वे सभी राजपुरा के नजदीक एक शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। जनसुआ पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि चारों युवक नजदीक के शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे। इनमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक गंभीर घायल को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है।


दो बहनों का इकलौता भाई था आकर्षित गोयल 
जानकारी के मुताबिक आकर्षित गोयल दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता का निधन करीब 12 साल पहले हो चुका है। आकर्षित के परिवार का पालन पोषण उसके चाचा कर रहे हैं। मृतक यश मित्तल का एक भाई है। पंचकूला के तीनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। हादसे के बाद सिविल अस्पताल राजपुरा पहुंचे परिवार में शोक की लहर छाई रही। घटना की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोग भी संवेदना प्रकट करने व शव लेने पीड़ित परिवारों के साथ राजपुरा अस्पताल पहुंचे। हालांकि परिवार के सदस्य अभी बात करने की हालत में नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed