फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   three wheeler murder, two arrest, jija_sala, ropar

गांव झलियां में वाहन चालक की हत्या

Tue, 12 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़ Updated Tue, 12 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
three wheeler murder, two arrest, jija_sala, ropar
Murder
गांव झलियां में सोमवार देर रात दो लोगों ने एक तीन पहिया वाहन चालक की हत्या कर दी और वाहन लेकर फरार होने की कोशिश की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट से प्रमोद पुत्र कालू राम वासी समराला और राज कुमार पुत्र मदन लाल वासी समराला ने नराता राम का तीन पहिया वाहन 900 रुपये में रोपड़ जाने के लिए किराए पर लिया था। रोपड़ आकर उन्होंने चमकौर साहिब मार्ग पर गांव झलिया में नराता राज पुत्र राजू वासी बाजीगर कलोनी अंबाला कैंट की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद जब प्रमोद ओर राज कुमार मृतक का तीन पहिया वाहन लेकर फरार हो रहे थे तो गांव के एक व्यक्ति को शक होने पर उसने पूछताछ की।

सही जवाब न मिलने पर उस व्यक्ति ने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। शुरू में तो गांव वासी पकड़े गए दोनों लोगों को भैंस चोर समझ रहे थे लेकिन नजदीकी खेत में शव देखकर सभी हैरान हो गए। गांव वासियों ने उन्हें काबू कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गब्बर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने चमकौर साहिब पुलिस को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे की हालत में थे। इनमें से राज कुमार के ज्यादा नशे मेें होने के कारण पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी प्रमोद ने बताया कि राज कुमार के साथ मृतक की हाथापाई हुई थी। पुलिस ने प्रमोद व राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चमकौर साहिब थाने के एसएचओ देसराज ने बताया कि नराता राज का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रमोद और राज कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी आपस में जीजा व साला बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार उन्होंने तीन पहिया वाहन लूटने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed