{"_id":"9d93b2fb236a8e66a1f586e0efeb9678","slug":"the-relationship-came-to-be-and-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता करने आए थे और कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता करने आए थे और कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़के का रिश्ता करने के लिए आए वर पक्ष ने शराब के नशे में झगड़ा करके लड़की के चाचा की जीप से कुचल कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर लड़के वालों की ओर से आए चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना अबोहर के पड़ोसी शहर हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नं. 42 में सुरेशिया मोहल्ला में रविवार की रात हुई।
जंक्शन थाना प्रभारी रणवीर मीणा ने बताया कि सुरेशिया मोहल्ला निवासी गेपरराम भाट की पौत्री के रिश्ते के लिए गांव खाजूवाला निवासी लड़के वाले रविवार सांय करीब 4 बजे वहां पहुंचे। रात करीब 9.30 बजे जब लड़के वाले भोजन कर रहे थे तो इसी दौरान लड़की के चाचा कांग्रेसराम की लड़के वालों की तरफ से आए हनुमानराम के साथ कहासुनी हो गई।
इस पर झगड़ा होने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि हनुमानराम के साथ लालाराम, श्रवणराम और सरदाराराम ने कांग्रेसराम को पीटते हुए जबरन अपनी जीप में डाल लिया और चलती जीप में उन्होंने कांग्रेसराम से और मारपीट की। इसके बाद उसे धर्मपाल एसडीटी पीसीओ के पास चलती जीप से नीचे फेंककर ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
घायल कांग्रेसराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने मृतक के भाई श्रवणराम भाट के बयानों पर हनुमानराम, लालाराम, श्रवणराम एवं सरदाराराम के खिलाफ केस दर्ज चारों को हिरासत में लिया।