फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The murder of the elderly, the murder of two brothers, to the ground, arrested, Patiala

जमीन के लिए ताऊ को मार डाला, दो भतीजे गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 08 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
The murder of the elderly, the murder of two brothers, to the ground, arrested, Patiala
murder - फोटो : डेमो फोटो
पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले गांव ननानसू में घर के आंगन में सोए बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में बुजुर्ग के दो भतीजों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन के लालच में उन्होंने अपने ताया को मार डाला।
विज्ञापन


एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह राम सिंह निवासी गांव ननानसू ने थाना सदर पटियाला पुलिस को सूचना दी कि उनके चचेरे भाई गुरनाम सिंह (50) का उनके घर के आंगन में सोते हुए का किसी ने कत्ल कर दिया है। गुरनाम सिंह छह साल से अपने लड़के के पास सूलर (पटियाला) में रह रहा था। करीब एक सप्ताह से वह अपने गांव ननानसू में रहने लगा था। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने जब तकनीकी पक्ष से और विभिन्न पहलुओं के आधार पर केस को जांचा तो शक की सुई बुजुर्ग के दो सगे भतीजों गुरतेज सिंह और सुखविंदर सिंह उर्फ काका निवासी गांव ननानसू पर गई। दोनों से सख्ती के साथ पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि गुरनाम सिंह अपने हिस्से का घर व जमीन उनके कब्जे से छुड़ाने के लिए दबाव डाल रहा था। उनका दादा सुरजीत सिंह भी ताया को उसके हिस्से का घर व जमीन देने के लिए तैयार हो गया था। घर व जमीन छूटने के डर से उन्होंने अपने ताया का कत्ल कर दिया। यह कत्ल आरोपियों ने एक तीखे कोनों वाले भारी लकड़ी के बाले से किया।


हथियार उन्होंने अपने ताया के घर में ही तूड़ी वाले कमरे में छिपाकर रख दिया था। किसी को शक न हो इसलिए बाद में आरोपी अपने ताया की सभी अंतिम क्रियाओं में शामिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed