फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Teacher, burned, death, spouse, mother, father, the, murder, Ropar

संदिग्ध हालात में झुलसने से अध्यापिका की मौत

Tue, 05 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़ Updated Tue, 05 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher, burned, death, spouse, mother, father, the, murder, Ropar
दहेज - फोटो : डेमो फोटो
शहर  के गुरू नगर में एक ईटीटी शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से  मौत हो गई। मायके वालों के बयान पर पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गुरू नगर  में सुबह 11 बजे के करीब अमनदीप कौर (32) को घर के शौचालय में आग लग गई। अमनदीप का शोर सुनकर नजदीकी घरों के लोग मौके पर पहुंचे। वहां अमनदीप का आग से जला शव पड़ा था और पास ही मिट्टी के तेल की केन भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा और एसएचओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।  मृतका अमनदीप कौर गांव ठोणा के स्कूल में ईटीटी शिक्षक थी। 
विज्ञापन


उधर मृतका के मामा बलबीर सिंह वासी मोरिंडा ने ससुराल परिवार पर उसकी  भांजी की हत्या करने के आरोप लगाए। उन्होने कहा कि ससुराल परिवार दो बेटियां होने होने के कारण अमनदीप को उसे परेशान करता था। उन्होंने कहा कि  ससुराल परिवार ने अमनदीप को आग लगाई है। मृतका की सास जसवंत कौर ने  कहा कि नौ महीने पहले दो बेटियों का जन्म होने के बाद से ही अमनदीप  डिपरेशन में थी। उन्होने कहा कि आज भी अमनदीप स्कूल नहीं गई ओर जब उसे आग  लगी तो वह घर में बच्चों को संभाल रही थी। उन्होने कहा कि इस घटना में उनका  कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन


जसवंत कौर ने डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा को बताया कि एक माह  डेढ़ माह पहले अमनदीप कौर घर में हुए झगड़े के बाद मायके चली गई थी पर उसके  बाद सब कुछ ठीक हो गया था। जसवंत कौर ने बताया कि उसका बेटा सिमरजीत सिंह  दिल्ली में कंपनी की एक मीटिंग के लिए गया हुआ है। पुलिस ने मायके परिवार के बयान पर पति सिमरजीत सिंह समेत ससुर शशपाल सिंह व सास  जसवंत कौर के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अमनदीप कौर की शादी सिमरजीत सिंह के  साथ दस फरवरी 2008 को हुई थी। अमनदीप कौर का एक नौ साल का बेटा विश्वमीत और नौ महीने की दो जुड़वा बेटियां हरनूर व अवनूर हैं।  मृतका की मांग जसवीर कौर ने  ससुराल परिवार पर उबेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed