{"_id":"b4f3aee7e4804789f90ce881e55d1d72","slug":"takes-bribes-of-pavarkam-lineman-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता पावरकाम का लाइनमैन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेता पावरकाम का लाइनमैन काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 26 Feb 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने एसडीओ के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पावरकाम के लाइनमैन को आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में शिकायतकर्ता लेफ्टिनेंट कर्नल थे, जिन्होंने खेतीबाड़ी का मोटर कनेक्शन लेना था।
ब्यूरो ने एसडीओ व लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी एसडीओ की गिरफ्तारी बाकी है।
डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल हरमेल सिंह ग्रेवाल निवासी प्रताप नगर पटियाला ने गांव जागो चनारथल जिला फतेहगढ़ साहिब में करीब पांच एकड़ जमीन अपने व पत्नी के नाम पर बराबर हिस्से में खरीदी थी। इस पर बागबानी मोटर कनेक्शन लगा था।
पावरकाम वाले हरमेल सिंह को हर बार यही कहते थे कि उनका बागवानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा, नहीं तो वह अपना खेतीबाड़ी वाला नया कनेक्शन लगवाएं। जिस पर हरमेल सिंह ने पावरकाम से एक्स आर्मी के कोटे में से नया कनेक्शन जारी करवा लिया।
विज्ञापन
कनेक्शन मंजूर होने के बाद शिकायतकर्ता की ओर से 90, 693 रुपये की सरकारी फीस जमा करवा दी गई। कनेक्शन लगवाने के लिए जब शिकायतकर्ता हरमेल सिंह एसडीओ राम सिंह रीठखेड़ी (फग्गनमाजरा) के दफ्तर में गया, तो उसने कहा कि वह अपने इलाके के लाइनमैन हरपाल सिंह को मिले।
अगर वह लाइनमैन के जरिये उनके पास आएंगे, तो काम में कोई अड़चन नहीं होगी। इसके बाद हरमेल सिंह लाइनमैन से मिले, तो उसने कहा कि नए बोर पर एक लाख 25 हजार रुपये खर्च आएगा।
अगर वह 35 हजार उनका खर्चा पानी दे देंगे, तो उनका उक्त सारा खर्चा बचा लिया जाएगा। पहला हुए बोर पर ही नया कनेक्शन लगा दिया जाएगा। सौदा 20 हजार में तय हो गया।
आज रिश्वत के 20 हजार रुपये लेते हुए पावरकाम के लाइनमैन हरपाल सिंह को विजिलेंस ने गांव फग्गनमाजरा सरहिंद रोड के बस अड्डे से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसडीओ राम सिंह को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर छापामारी की जा रही है।