फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shivsena leader Nishant Sharma, fraud, court, presenting, Ropar

धोखाधड़ी के मामलों में शिवसेना नेता निशांत शर्मा की पेशी

Wed, 25 May 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Wed, 25 May 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
 Shivsena leader Nishant Sharma, fraud, court, presenting, Ropar
‌रोपड़ में सुरक्षा कर्मियों के साथ कोर्ट में पेश होने के लिए जाते शिवसेना नेता। - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष व शिव सेना नेता निशांत शर्मा रोपड़ की जिला अदालत में पेश हुए। निशांत शर्मा के खिलाफ कुराली थाने में धारा 406 और 420 के आठ मामले दर्ज हैं। इन मामलों के तहत ही निशांत शर्मा सीजेएम अदालत में पेश हुए। यह मामला अब चार्ज फ्रेस होने की कगार पर है। निशांत शर्मा को पहले से ही पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा कर्मी दिए गए हैं। पेशी के दौरान भी पुलिस निशांत शर्मा को सुरक्षा प्रदान के लिए पहुंच गई। निशांत शर्मा की सुरक्षा में डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा समेत सिटी थाना के एसएचओ पवन कुमार और थाना सदर के एसएचओ सन्नी खन्ना के अलावा पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। निशांत शर्मा सरकारी पायलट जिप्सी के साथ इंडेवर गाड़ी में अदालत परिसर पहुंचे। गौरतलब है कि निशांत शर्मा ने पंजाब में ललकार रैली निकालने का एलान किया था। कई सिख जत्थेबंदियों की ओर से इस ललकार रैली का विरोध किया जा रहा था। निशांत शर्मा बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह हवारा पर चंडीगढ़ में पेशी दौरान हमला करने की कोशिश करने के कारण चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed