फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   revelation in case of woman beating child in Patiala

गोद लिए बच्चे पर अत्याचार: पिता ने साढ़े तीन लाख रुपये में बेचा था जसकरन सिंह को, भाई ने बताई पूरी सच्चाई

Thu, 06 Feb 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

पटियाला में एक महिला की तरफ से गोद लिए 10 साल के मासूम को गर्म प्रेस से जलाने का मामला सामने आया था। आरोपी महिला बच्चे से जबरन काम करवाती थी और उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी करती थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
revelation in case of woman beating child in Patiala
मासूम बच्चों के साथ परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में महिला की ओर से 10 साल के बच्चे जसकरन सिंह को गर्म प्रेस से जलाने व मारपीट करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि पिता ने ही जसकरन को 3.50 लाख रुपये में आरोपी महिला को बेचा था। 

विज्ञापन


दरअसल बुधवार को पीड़ित बच्चे की दादी, चाचा व छोटा भाई उससे मिलने के लिए पटियाला पहुंचे। इस मौके पर दादी का अपने पोते की खराब हालत देखकर रो-रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


पत्नी से हो चुका था तलाक

जसकरन के चाचा गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ड्राइवरी करने वाले उसके बड़े भाई का घर में खर्चा न देने के कारण अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। बाद में दोनों ने दूसरी शादी कर ली थी। करीब साल भर पहले बड़े भाई ने कहा कि वह जसकरन सिंह को स्कूल में डालने के लिए लेकर जा रहा है। जब भी उससे कहा जाता था कि जसकरन सिंह के साथ मिलवा दे या फिर उससे बात ही करा दे, तो वह टाल-मटोल करने लगता था। 

भाई के बार-बार पूछने पर बोला था सच

बार-बार पूछने पर उसने तंग आकर हाल ही में खुलासा किया था कि उसने जसकरन सिंह को 3.50 लाख रुपये में किसी को बेच दिया है। दादी ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिस महिला ने जसकरन सिंह को खरीदा, उसकी तरफ से उस पर इतना ज्यादा अत्याचार किया जा रहा था।

पिता पर कानूनी कार्रवाई की मांग

वहीं इस मौके पर मौजूद अपना फर्ज सेवा सोसाइटी गांव लचकानी से पाल सिंह खरोड़ ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से जसकरन सिंह के पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की गलत हरकत न कर सके। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता ने अपने छोटे लड़के को गुरूद्वारा साहिब में दे दिया था, जहां उसकी पढ़ाई भी हो रही है। लेकिन मांग है कि दोनों भाइयों की कस्टडी उनकी संस्था को दी जाए, जिससे उनकी अच्छी तरह से परवरिश हो सके। दोनों को पढ़ाया-लिखाया जाएगा, बाद में 18 साल का होने पर खुद फैसला लें कि आगे उन्होंने क्या करना है और किसके पास जाना है। 

गौरतलब है कि इसी सोसाइटी के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस उक्त बच्चे तक पहुंच उसे आरोपी महिला के चंगुल से बचा सकी थी। पाल सिंह खरोड़ ने खुलासा किया कि इस बच्चे के बारे में मीडिया में खबरें छपने के बाद अब कईं लोग सामने आ रहे हैं, जिन्होंने बताया कि जसकरन सिंह पर किस तरह से अत्याचार किया जाता था। आरोपी महिला मनी शर्मा पहले पटियाला के गोबिंद बाग इलाके में रहती थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक दिन महिला ने जसकरन को गर्म पानी में धक्का दे दिया था, जिसकी उसकी बाजू जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed