फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   pu coach in police remand

पीयू के गतका कोच को पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 08 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 08 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
pu coach in police remand
विदेश भेजने की आड़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
किए पंजाबी यूनिवर्सिटी के गतका कोच अवतार सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।

जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने गतका कोच को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गतका कोच को एसीजेएम सुमित घई की अदालत में पेश किया गया। अवतार सिंह को रविवार थाना सदर पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गांव बाजड़ा जिला लुधियाना की रहने वाली सरबजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह ने शिकायत की थी।

आरोप थे कि अवतार सिंह ने महिला को झांसा दिया था कि वह उसके लड़के मनजिंदर सिंह को विदेश भिजवा देगा। इसके एवज में उससे 10 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। बाद में गतका कोच ने महिला के बेटे को न तो विदेश भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। उधर पीयू में 9 फरवरी से पहली आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed