फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   patwari arrest, bribe, crime, ghanour, patiala

घन्नौर का पटवारी 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Thu, 12 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Thu, 12 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
patwari arrest, bribe, crime, ghanour, patiala
rupees
विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को घन्नौर के पटवारी को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पटवारी ने यह रिश्वत जमीन का इंतकाल कराने के एवज में मांगी थी। आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक माल हलका घन्नौर के पटवारी लखविंदर सिंह के पास लाछड़ू और रूड़की का एडिशनल चार्ज था। उसके पास शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 घन्नौर जमीन का इंतकाल कराने के लिए आया। दरअसल गुरदेव सिंह के  पिता के पास 13 बीघा 14 बिस्वा खेतीबाड़ी योग्य जमीन थी।


इस जमीन को उन्होंने अपने पांच लड़कों के नाम बराबर हिस्सों में बांट दिया था। बाकी बचती तीन बीघा 14 बिस्वा जमीन अपनी लड़की हरजिंदर कौर के नाम वसीयत करवा दी थी। कुछ समय पहले गुरदेव सिंह की बहन ने कहा कि जो जमीन उसके पास है, वह सारे भाई आपस में बांट लें। इस तीन बीघा 14 विस्वा जमीन का इंतकाल कराने के एवज में पटवारी ने 4000 रुपये रिश्वत की मांग की। यह रिश्वत लेते हुए पटवारी को आज विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed