{"_id":"681b777c979d07cba90498a8","slug":"patiala-school-student-accident-five-child-dies-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala Accident: सड़क पर बिखरे थे स्कूली बैग और किताबें... पड़ी थी बच्चों की लाशें, जिसने भी देखा वो रो पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala Accident: सड़क पर बिखरे थे स्कूली बैग और किताबें... पड़ी थी बच्चों की लाशें, जिसने भी देखा वो रो पड़ा
Wed, 07 May 2025 08:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 07 May 2025 08:38 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में बुधवार को सड़क हादसे में पांच मासूमों की मौत की घटना से हर कोई सहम गया है। जिसने भी ये मंजर देखा वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। सड़क पर बच्चों के बैग और किताबें बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़े बच्चों के स्कूली बैग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों के परिवार वाले अपने लाडलों का इंतजार कर रहे थे। मासूम घर तो नहीं पहुंचे लेकिन उनकी मौत की खबर सुन कोहराम मच गया। पटियाला-समाना रोड पर बुधवार को स्कूली बच्चों की इनोवा गाड़ी की टिप्पर ट्रक के साथ भीषण टक्कर के बाद चारों तरफ चीखों-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत आसपास के लोगों की मदद से हादसाग्रस्त बच्चों की मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भयानक था कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त इनोवा गाड़ी में से क्रेन की मदद से शव बाहर निकाले गए। एक तरफ बाहर निकाली खून से लथपथ बच्चों की लाशें देखकर और दूसरी तरफ सड़क पर बिखरे स्कूली बैग व किताबें देखकर मौके पर मौजूद हर व्यक्ति का दिल रो रहा था। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चों समेत छह की मौत हुई है। इनोवा कार चालक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार ने अपने दोनों बच्चों को खो दिया
इस भयानक हादसे में समाना के एक परिवार ने अपने दोनों बच्चों को खो दिया। यह परिवार कर्ण सचदेवा है, जिनकी बेटी भिवांशी (11) और बेटे भव्यन (8) की मौत हो गई है। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक कर्ण सचदेवा अकाउंटेट हैं। पिछले करीब एक महीने से बीमार होने के चलते वह बेड रेस्ट पर हैं। इसी दौरान अब दोनों बच्चों की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। हादसे में मरने वाले बाकी बच्चों के परिवारों का भी बहुत बुरा हाल है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मामले में टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लोगों ने लगाया आरोप
इस मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि रोजाना समाना-पटियाला रोड से बड़ी संख्या में मिट्टी व रेत से भरे ट्रक गुजरते हैं। अवैध माइनिंग करके इस रेत व मिट्टी को लेकर जाया जाता है, लेकिन माइनिंग विभाग फिर भी कुछ नहीं कर रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की कि अवैध माइनिंग पर रोक लगाई जाए।